फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनुमति ली नहीं... सरकार के स्वागत में होर्डिंग से भर दिया शहर

विज्ञापन
धर्मशाला के दाड़ी में मांझी पुल के साथ किनारे सरकार के स्वागत के लिए लगा होर्डिंग। अमर उजाला - फोटो : 1
विज्ञापन
धर्मशाला। तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते धर्मशाला शहर को स्वागत और प्रचार के होर्डिंग से भर दिया गया है। शहर के चौक-चौराहों और सड़कों के किनारे सैकड़ों होर्डिंग लगाए गए हैं लेकिन इन्हें लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन

धर्मशाला-पालमपुर मार्ग पर कैंची मोड़ के पास लगे होर्डिंग से यातायात सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। विधानसभा सत्र के कारण शहर में वाहनों की आवाजाही पहले ही बढ़ी हुई है। ऐसे में प्रमुख मोड़ों और सड़कों के किनारे लगाए गए होर्डिंग वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
कैंची मोड़ पर लगे होर्डिंग से सामने से आने वाले वाहनों को देखने में बाधा आने से हादसे की आशंका है। हैरानी की बात यह है कि करीब छह-सात माह पहले नगर निगम ने बिना अनुमति विज्ञापन और होर्डिंग लगाने वालों के चालान काटकर जुर्माना लगाया था। अब शहर में जगह-जगह बिना अनुमति होर्डिंग लगाए जाने से निगम की कार्रवाई और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मेयर बोले- जल्द हटाए जाएंगे होर्डिंग
नगर निगम धर्मशाला के मेयर शमशेर नेहरिया ने कहा कि निगम क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। बिना अनुमति लगाए गए सभी होर्डिंग जल्द हटाए जाएंगे। इसके लिए निगम कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

धर्मशाला के दाड़ी में मांझी पुल के साथ किनारे सरकार के स्वागत के लिए लगा होर्डिंग। अमर उजाला- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें