फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की आड़ में न छिने किसी की रोजी-रोटी : प्रवीण

Mon, 24 Nov 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रवीन कुमार को शिकायत पत्र देते दिव्यांग दुकानदार अनिल महाजन। -स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास प्रस्तावित पर्यटन केंद्र को लेकर पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि विकास की आड़ में किसी की रोजी-रोटी नहीं जानी चाहिए। उन्होंने यह बात यहां दुकान कर रहे बचपन से दिव्यांग (जन्म से दृष्टिहीन) अनिल महाजन की शिकायत के बाद कही।
विज्ञापन

अनिल महाजन ने बताया कि वह बचपन से अंधे हैं और छड़ी के सहारे चलते हैं। यदि पर्यटन केंद्र बनने के दौरान दुकानदारों को हटाया गया तो उनकी आजीविका पूरी तरह प्रभावित होगी। इसी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि जो लोग वर्षों से अपनी रोज़ी-रोटी इसी स्थान पर कमा रहे हैं, उन्हें किसी भी विकास कार्य से नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
प्रवीण कुमार ने एसडीएम और आयुक्त पालमपुर से आग्रह किया है कि पर्यटन केंद्र निर्माण से पहले दुकानदारों और टैक्सी ऑपरेटरों को विश्वास में लिया जाए, ताकि विकास कार्य सभी के हित में आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें