फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कैंसर मरीजों के लिए दवाएं नहीं : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने जारी बयान में कहा कि हिमाचल में कैंसर मरीजों को दवाओं और उपचार सुविधाओं की कमी पर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं की कीमतें कम करके मरीजों को राहत दी है। इसके बावजूद राज्य में मरीजों को दवाओं की अनुपलब्धता और उपचार में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र ने 543 में से 397 कैंसर दवाओं के दाम घटाए हैं। कुछ दवाओं की कीमतें 93 फीसदी तक कम हुई हैं। उदाहरण के लिए, पाल्बोसिक्लिब (125 एमजी) की कीमत 40,421 रुपये से घटकर 2,730 रुपये हो गई है। थायोटेपा (100 एमजी) की कीमत 80,072 रुपये से घटकर 7,150 रुपये हुई है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र की इस पहल का लाभ हिमाचल के मरीजों तक नहीं पहुंच रहा है। आयुष्मान भारत और हिमकेयर कार्ड धारकों को भी कीमोथेरेपी और महंगी दवाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में दवाओं की नियमित उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अस्पतालवार दवाओं की उपलब्धता सार्वजनिक करने की मांग की। स्वास्थ्य योजनाओं के तहत उपचारित मरीजों की संख्या और भुगतान की स्थिति भी बताने को कहा। भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कैंसर मरीजों के लिए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र की राहत का पूरा लाभ राज्य के मरीजों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें