धर्मशाला। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि प्रदेश में निगम का कोई भी बस रूट बंद नहीं किया गया है। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम रहती है वहां बसों को क्लब किया जाता है।
पत्रकारों से बातचीत में अजय वर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान धर्मशाला-चंडीगढ़, धर्मशाला-दिल्ली और बीड़-दिल्ली सहित सभी प्रमुख रूटों पर बसों की ऑक्यूपेंसी लगभग शत-प्रतिशत बनी हुई है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त और विशेष बसें भी चलाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसों के डिपुओं में पहुंचने के बाद प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (पीडीआई) किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद इन्हें विभिन्न रूटों पर उतारा जाएगा। नई ई-बसों के शामिल होने से निगम के बेड़े में बसों की कमी दूर होगी।