फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फरियादियों के लिए नहीं कुर्सियां, फर्श पर कट रहा वक्त

Sat, 25 Jul 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मिनी सचिवालय फतेहपुर में बैठने की जगह न होने पर जमीन पर बैठे लोग। जागरूक पाठक
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। करोड़ों रुपये की लागत से बने मिनी सचिवालय फतेहपुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सरकारी कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। परिसर में पर्याप्त बेंच और कुर्सियां नहीं हैं। ऐसे में कई लोगों को फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। पेयजल व्यवस्था भी सुचारु नहीं है। शौचालयों पर ताले लगे होने से लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है।
लोगों ने प्रशासन से मिनी सचिवालय में पर्याप्त बेंच और कुर्सियां लगाने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा शौचालयों को नियमित रूप से उपयोग के लिए खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

.........
मिनी सचिवालय का हाल ही में निर्माण हुआ है। बैंच लगाने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं। जल्दी पर्याप्त बेंच लग जाएंगे। बरसात की वजह से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग की ओर से एक स्थायी बोर किया है। इससे दो-तीन दिनों में पेयजल सप्लाई बहाल हो जाएगी। -रमन कुमार शर्मा, एसडीएम, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें