फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गाय चोरी के आरोपी से नौ हजार रुपये भी किए रिकवर

Sat, 03 Oct 2026 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। गंदड़ गांव में पड़ोसी की दुधारू गाय चुराकर 15 हजार रुपये में बेचने के मामले में आलमपुर पुलिस चौकी ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर शेष नौ हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के रिहायशी मकान से यह राशि रिकवर की गई, जिसके साथ ही चोरी की गाय को बेचकर हासिल की गई पूरी रकम बरामद हो गई है।
विज्ञापन

आलमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र शांडिल ने बताया कि गंदड़ निवासी अमित शर्मा की गाय चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी राज ऋषि उर्फ रिशु को अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी से गिरफ्तारी के वक्त छह हजार रुपये पहले ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि शेष नौ हजार रुपये अब रिमांड अवधि में उसके घर से बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि आरोपी ने खेत में चरने के लिए बांधी गई पड़ोसी की गाय को चुराकर सोशल मीडिया के जरिए हमीरपुर के युवकों को 15 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमीरपुर से टेंपो सहित गाय बरामद कर मालिक को पहले ही सौंप दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में अब कोई अन्य बरामदगी बाकी नहीं है। आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर उसे आज शनिवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें