रैहन (कांगड़ा)। वन खंड रैहन के अंतर्गत आने वाले घडोली जंगल में अवैध रूप से नाै हरे खैर के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके निरीक्षण के दौरान अवैध कटान की पुष्टि की और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना रैहन में एफआईआर दर्ज करवाई है।
वन विभाग के बीओ रैहन राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें क्षेत्रीय वन कर्मियों से अवैध कटान की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत घडोली जंगल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाै हरे खैर के पेड़ काटे गए हैं, जिनके अवशेष मौके पर मिले। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और वन विभाग ने इलाके में रात्रि गश्त बढ़ा दी है।