फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निफा ने रक्तदानी संस्थाओं को किया सम्मानित

Thu, 06 Aug 2026 08:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) ने शिमला में एक समारोह में ''संवेदना-2'' रक्तदान महाअभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं और टीमों को सम्मानित किया। इस अभियान के तहत प्रदेश में 50 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया था। उत्कृष्ट टीमों को ''नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड'' और ''वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस'' की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

निफा हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष तरुण धीमान और सचिव हिमांशी नाथ ने बताया कि जिला औसत के आधार पर रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन के लिए प्रदेश को देशभर में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर प्रदेश इकाई को 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नू, राष्ट्रीय प्रधान डॉ. अश्वनी शेट्टी, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मस्वरूप, राकेश सांगर, श्रवण कुमार, सचप्रीत सिंह, सतिंदर पाल सिंह और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक संजय पंजवानी विशेष रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें