फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा को दी विदाई

Thu, 06 Aug 2026 08:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में पूर्व सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा के सम्मान में वीरवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लगभग चार वर्षों के कार्यकाल को याद किया। उनके बोर्ड प्रणाली को पारदर्शी, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में दिए गए योगदान की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

समारोह में नए सचिव अंकुश शर्मा के प्रशासनिक अनुभव पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जताई गई कि वह शिक्षा बोर्ड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहलें कीं। इनका लाभ विद्यार्थियों और पूरी शिक्षा व्यवस्था को मिला। अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्व सचिव को स्मृति चिह्न भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें