फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया भारत अब किसी के आगे नहीं झुकेगा : परमार

Wed, 28 May 2025 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सुलह में तिरंगा यात्रा में भाग लेते विधायक विपिन सिंह परमार और अन्य भाजपा कार्यकर्ता। -स्रोत :
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। नया भारत अब किसी के आगे नहीं झुकेगा। यह बात सुलह के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को सुलह में तिरंगा यात्रा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने जिस वीरता से आतंकवाद का करारा जवाब दिया, उसने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

यह भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुलह अपर कस्बा से सुलह बाजार तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा, महिलाएं और भूतपूर्व सैनिक शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा तिरंगा फहराकर की गई। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे गूंजते रहे। विधायक ने कहा कि यह यात्रा केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेना के साहस और देशवासियों की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नया भारत आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और अब यह देश किसी भी हाल में झुकने वाला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें