फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भरवाना में नई बस सेवा का शुभारंभ, चालक-परिचालक को टोपी और माला पहना किया स्वागत

Wed, 28 May 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भरवाना में नई बस सेवा शुरू होने पर ड्राइवर कंडक्टर का स्वागत करते ग्रामीण। -स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत भरवाना में नई निजी बस सेवा के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बस के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से चालक और परिचालक का स्वागत किया। उन्हें टोपी और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान अनीता, उपप्रधान आदर्श सूद, बजरंग दल युवक मंडल, महिला मंडल, शिव महिला मंडल और शिव शक्ति महिला मंडल की सदस्याएं विशेष रूप से मौजूद रहीं। यह बस प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे बैजनाथ से चलकर तरेहल, नागटा, भरवाना होते हुए 11:00 बजे सुजानपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी यात्रा 11:30 बजे सुजानपुर से शुरू होकर उसी मार्ग से बैजनाथ लौटेगी। ग्रामीणों ने इस पहल को क्षेत्र में बेहतर परिवहन सुविधा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से न केवल यात्रा सुगम होगी बल्कि समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें