फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इनरव्हील क्लब पालमपुर की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

Mon, 20 Jul 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में इनरव्हील क्लब के इंस्टालेशन समारोह में महिलाएंस्त्रोत क्लव
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। इनरव्हील क्लब पालमपुर के वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित इंस्टॉलेशन समारोह में वंदना शर्मा ने अध्यक्ष तथा रजनी सुरियाल ने सचिव के रूप में नई कार्यकारिणी के साथ कार्यभार संभाला। इंस्टॉलेशन ऑफिसर रजनी नेगी ने नई टीम को पदभार ग्रहण करवाया। पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, आभा पीटर व नितिका जम्वाल ने नई टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान अन्नपूर्णा परियोजना के तहत तीन जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन और दो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें भेंट की गईं। क्लब में छह नई सदस्य भी शामिल हुईं। नई कार्यकारिणी में आभा पीटर, सीमा शर्मा, पूनम सूद उपाध्यक्ष, शुचि दीक्षित कोषाध्यक्ष, लतिका बाघला आईएसओ तथा सीमा चंदेल ने एडिटर का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर रितु जम्वाल, कविता मिन्हास और किरण शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें