पालमपुर (कांगड़ा)। त्रिगर्त युवा क्लब घनेटा की ओर से दिवाली के शुभ अवसर पर एक भव्य वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता क्लब के पूर्व सदस्यों और क्षेत्र के तीन प्रिय युवकों अजय कपूर, अंकुश राणा तथा रणजीत कपूर की याद और सम्मान में आयोजित की गई जो अल्प मौत के कारण इस दुनिया से विदा हो गए थे।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। संजय खरवाल व कर्म चंद जग्गी ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। फाइनल मैच नीलकंठ केंद्र टीम व चंबा की टीम के बीच हुआ। इसमें नीलकंठ केंद्र की टीम ने चंबा को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद राशि और ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर त्रिगर्त युवा क्लब के प्रधान अजय राणा, सचिव संजय कपूर, सदस्य अश्वनी, सुनील कपूर, रमेश, यशपाल, विनोद राणा, बलदेव सहित क्लब के समस्त सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। क्लब के सदस्यों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।