पठानकोट मण्डी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर इच्छी ज़मानबाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी एक बिजली के खं
गगल (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी पर जमानाबाद रोड इच्छी में सोमवार देर रात एक जीप बिजली के खंभे को तोड़ते हुए दुकान में घुस गई। इससे दुकान के अलावा गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, देर रात बिजली का खंभा के टूटने से क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इस दुर्घटना के बाद गाड़ी का चालक मौके से भाग गया था। वहीं, मौके पर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस थाना गगल के प्रभारी उधम सिंह राजपूत और दुर्घटना की जांच कर रहे जांच अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात मटौर की तरफ से तेज रफ्तार में आई जीप जमानाबाद रोड पर बिजली के खंभे से टकराने के बाद दुकान में घुस गई। मामले की जांच के दौरान सनौरा क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक का मेडिकल करवाकर उपचार हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। पुलिस ने जीप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद