फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नवीन ने कैनवास पर उकेरा इंसान का दर्द

Wed, 20 May 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में अपनी कलाकृति ट्रू शेल्फ के साथ होशियारपुर के कलाकार नवीन। -स
विज्ञापन
धर्मशाला। इंसान अपने चेहरे पर हंसी का मुखौटा पहनकर अपने भीतर के दर्द, तनाव और नफरत को कैसे छुपाए रखता है, इस भावना को होशियारपुर के कलाकार नवीन ने कैनवास पर बेहद खूबसूरती से उकेरा है। धर्मशाला स्थित कांगड़ा कला संग्रहालय में चल रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी में नवीन की ट्रू शेल्फ थीम पर आधारित कलाकृति इन दिनों हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
विज्ञापन

50 वर्षीय कलाकार नवीन ने बताया कि उन्हें बचपन से ही चित्रकला में गहरी रुचि थी और पिछले 40 वर्षों से वे अपनी इस प्रतिभा को कलाकृतियों के रूप में प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस विशेष कलाकृति के माध्यम से समाज को यह बताने का प्रयास किया है कि एक इंसान अपने एक ही चेहरे के पीछे कितने अनगिनत चेहरे छुपाकर जीता है। वह दुनिया के सामने तो हंसता हुआ चेहरा दिखाता है, लेकिन अपने भीतर कई तरह के दुखों और तनाव को समेटे रखता है। नवीन ने अपनी कलाकृति के जरिए संदेश दिया है कि दुनिया में भले ही कई रंग, रूप, धर्म और जातियां हों, लेकिन इन सबमें इंसानियत ही सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें