कांगड़ा। तकीपुर कॉलेज में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों के हित में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच साझेदारी को मजबूत करना है।
नई समिति में नवल किशोर को अध्यक्ष, रिंकी देवी को उपाध्यक्ष, अमृता को संयुक्त सचिव, रमना कुमारी को कोषाध्यक्ष और जोगिंदर सिंह को सलाहकार चुना गया। इसके अलावा, विजय कुमारी, रीता देवी, रीना देवी, सुभाष और वीना कुमारी को सम्मानित सदस्य बनाया गया।
प्राचार्य डॉ. रविंद्र सिंह गिल ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संस्थान और अभिभावकों के बीच सकारात्मक और रचनात्मक माहौल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। नवगठित समिति छात्रों के समग्र विकास और संस्थान की उन्नति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा के लिए हितधारकों की एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में पीटीए के सदस्यों के अलावा मोहिंद्र चौधरी, हेमराज, वीर सिंह राणा, चंदू लाल, कैप्टन रमेश चंद, मीना कुमारी और रमना कुमारी भी मौजूद रहे।