फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नेशनल टास्क फोर्स ने परखीं टीबी मुक्त भारत अभियान की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. एके भारद्वाज ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को कांगड़ा जिले का दौरा कर विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जयसिंहपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर और नॉट परीक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य टीमों को रिकॉर्ड संधारण सुदृढ़ करने और रियल-टाइम डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दौरे के दौरान डॉ. एके भारद्वाज द्रोणाचार्य नर्सिंग कॉलेज योल पहुंचे, जहां उन्होंने टीबी पर आधारित सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट वीडियो के लिए विजेता टीम को 7,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में यह कॉलेज प्रदेश भर में प्रथम रहा है। विजेता टीम में रिया राणा, ईशा देवी, लक्षी, दीया, शिवानी, अनिका सूद और रिया शामिल रहीं। इसके अलावा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बीएन रैना को उत्कृष्ट निक्षय मित्र सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन से आए डॉ. निकेत ने टीबी उन्मूलन के लिए हैंडहेल्ड एक्स-रे और टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट जैसे आधुनिक उपायों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद, बीएमओ डॉ. वरुण सूद, बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नगरोटा बगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने युवाओं के साथ संवाद कर घर-घर दी जा रही सेवाओं की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें