फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मटौर चौक से कछियारी और 53 मील तक एनएच जाम

Wed, 11 Nov 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मटौर में मंगलवार शाम को लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। भाई दूज से पहले मंगलवार को मटौर चौक से कछियारी और 53 मील तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम लग गया। शाम करीब चार बजे से वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हुआ था। शाम छह बजे तक स्थिति बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

त्योहार और शादी-विवाह के सीजन के कारण एनएच पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। ठंड और अंधेरे के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
जाम में मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को सुरक्षित रास्ता दिलाया गया। शादी समारोह में जा रहे कई दूल्हों के वाहन भी जाम में अटक गए। इससे परिवारों की चिंता बढ़ गई। बसों और टैक्सियों में फंसी कई महिलाएं बच्चों और सामान के साथ उतरकर पैदल ही गंतव्य की ओर निकल पड़ीं।
-
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग
वाहनों की अत्यधिक संख्या के चलते पुलिस को यातायात बहाल करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि त्योहारों और शादियों के सीजन को देखते हुए मटौर चौक सहित प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
विज्ञापन


मटौर चौक काफी संकरा होने के कारण त्योहारी सीजन में अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है। जब से फोरलेन का काम शुरू हुआ है, उसके बाद से यहां ट्रैफिक और जाम की समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। -आदर्श बरियाल, थाना प्रभारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें