फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लगडू चौकी में सुनाईं श्रीकृष्ण की लीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी तहसील के लगडू चौकी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक आचार्य भवानी शंकर शर्मा ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, महारास और अनन्य भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

आचार्य भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मनुष्य को प्रेम, त्याग, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। भगवान के प्रति सच्चा प्रेम और निष्काम भक्ति ही जीवन को सार्थक बनाती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें