फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नरेंद्र जरियाल ने संभाला जवाली एसडीएम का कार्यभार

Tue, 29 Jul 2025 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नरेंद्र जरियाल का फोटो।
विज्ञापन
जवाली/रैहन (कांगड़ा)। मिनी सचिवालय जवाली में सोमवार को नवनियुक्त एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की प्राथमिकताएं तय कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी प्रशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखना उनका मूल उद्देश्य होगा। एसडीएम कोर्ट में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा, जिससे लोगों को न्याय समय पर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए और उन्हें गति प्रदान की जाए। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें