फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नैंसी और अदिति का लक्ष्य अब इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक मीट

Mon, 20 Oct 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जूनियर नेशनल एथलेटिक मीट में पदक जीतने से चूकीं कांगड़ा की दो होनहार धावकों नैंसी और अदिति ने हार नहीं मानी है। अब इन दोनों खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता है। इसके लिए उन्होंने धर्मशाला कॉलेज के मैदान में कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धर्मशाला कॉलेज में बीए फाइनल की विद्यार्थी नैंसी और अदिति, कोच स्वर्णा ठाकुर के मार्गदर्शन में सुबह और शाम के सत्र में जमकर पसीना बहा रही हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन नॉर्थ जोन एथलेटिक मीट में शानदार रहा था। नैंसी ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। अदिति ने 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था।
कोच स्वर्णा ठाकुर ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अपनी अगली प्रतियोगिताओं के लिए जुट गई हैं। दिसंबर में पहले इंटर कॉलेज प्रतियोगिता होगी। नैंसी और अदिति का लक्ष्य है कि वे इसमें पदक जीतकर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रवेश करें। कोच ठाकुर ने विश्वास जताते हुए कहा कि उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी इस बार पदक जीतकर ही लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें