फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में नगरोटा कॉलेज ने हासिल किया दूसरा स्थान

Fri, 17 Oct 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। मानसिक स्वास्थ्य पर अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में नगरोटा बगवां कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया है। डॉ. माधवी पराशर के मार्गदर्शन में छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का आयोजन धर्मशाला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से करवाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों में सहयोग एवं एकता की भावना को सशक्त बनाना था। इसमें 10 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्रा किरण ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सोनी ने उक्त विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें