फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहा नगरोटा सूरियां अस्पताल

Sat, 29 Mar 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सीएचसी नगरोटा सूरियां में डॉक्टर के केबिन के बाहर कतार में खड़े अपनी बारी का इंतज़ार करते मरीज। प - फोटो : संभल जामा म​स्जिद में नमाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नगरोटा सूरियां ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो साल से अधिक समय से कोई नियमित डॉक्टर तैनात नहीं है। पौंग झील के किनारे स्थित यह पूरा क्षेत्र अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण दुर्गम है।
विज्ञापन

साथ ही, यहां बड़ी संख्या में पौंग बांध विस्थापित रहते हैं, जिनके पास स्वास्थ्य सेवा का कोई अन्य साधन नहीं है। अस्पताल में रोजाना 300 से भी अधिक ओपीडी होती है, लेकिन आसपास की दस पंचायतों की करीब 15 हज़ार आबादी के लोगों को छोटी से छोटी बीमारी के लिए टांडा अस्पताल जाना पड़ता है। सीएचसी नगरोटा सूरियां में बीएमओ सहित डॉक्टरों के दो पद हैं और दोनों पद पिछले दो सालों से रिक्त पड़े हैं। यहां दूसरे अस्पतालों से प्रतिनियुक्ति पर एक डॉक्टर भेजा जाता है और रोजाना डॉक्टर के बदलने से मरीजों की डॉक्टरी सलाह भी बदल जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
हर माह भेजी जाती है खाली पदों की रिपोर्ट
डॉक्टर के खाली पदों की हर महीने सरकार व स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी जाती है, लेकिन मरीजों की सेहत के मद्देनजर हर रोज दूसरे अस्पतालों से एक डॉक्टर सीएचसी में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता है, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो सके। डॉक्टर की नियुक्ति सरकार ही कर सकती है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश गुलेरी, सीएमओ कांगड़ा

भाजपा के समय बढ़ाया था दर्जा : पूर्व विधायक
तत्कालीन भाजपा सरकार में विधायक रहते हुए नगरोटा सूरियां सीएचसी का दर्जा 10 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर का कर दिया गया था और डॉक्टर के दो और पद सृजित करने की अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन सरकार बदलते ही अधिसूचना रद्द कर दी गई। इससे साफ जाहिर है कि जवाली हलके को कैबिनेट मंत्री मिलने के बाद भी इलाके में कितना विकास हो रहा है।
-अर्जुन ठाकुर, पूर्व विधायक

शीघ्र की जाएगी डाॅक्टरों की नियुक्ति : चंद्र
सीएचसी नगरोटा सूरियां में डॉक्टर के रिक्त पड़े दोनों पदों के बारे में जानकारी है। शीघ्र ही डॉक्टर की स्थाई नियुक्ति की जाएगी। पूर्व भाजपा सरकार के समय तो बीएमओ का पद पांच साल तक खाली रहा, जिसे कांग्रेस की सरकार बनते ही भरा गया। डॉक्टरों के खाली पदों को भी भर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-चंद्र कुमार, कृषि एवं पशुपालन मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें