फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा बगवां का 50.25 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण, बाली ने किया भूमि पूजन

Fri, 27 Jun 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने नगरोटा बगवां में 50.25 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण को लेकर तैयार योजना के तहत छह स्थानों पर भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जल्द ही देश-विदेश के सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके अलावा उन्होंने नगरोटा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड परियोजना कार्यान्वयन इकाई कांगड़ा के कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बाली सर्वप्रथम नारदा शारदा मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने माता के मंदिर में माथा टेका और मंदिर के सौंदर्यींकरण करने को लेकर भूमि पूजन किया। इस मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 62 लाख रुपये की राशि को खर्च किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण पर 4.62 करोड़ रुपये की राशि खर्च करके इसका कायाकल्प किया जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने 6.82 करोड़ से मेला मैदान के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन किया। नगरोटा के 2.30 करोड़ से पौड साहिब गुरुद्वारा के सौंदर्यीकरण के साथ उन्होंने ठारू जंक्शन से हटवास तक के सड़क के कार्य का भूमि पूजन किया। इन पर 26.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही उन्होंने पुराने बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण का भी भूमि पूजन किया और कहा कि इस पर 1.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बड़ोह और अन्य जगह पार्क बनाने पर 7.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 250 करोड रुपये की लागत से नगरोटा बगवां में फाउंटेन के साथ वेडिंग डेस्टिनेशन का निर्माण किया जाएगा। इसमें देश का सबसे बड़ा फाउंटेन और हिमाचल का सबसे बड़ा होटल बनाया जाएगा और यह देश और विदेश के सैलानियों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें