फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर निगम पालमपुर शहर में तीन पार्किग की करेगा नीलामी

Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर में शहर में अपनी तीन पार्किंगों को नीलाम करने जा रहा है। नगर निगम ने अपनी तीन अलग-अलग पार्किंगों की नीलामी इस माह रखी है, जिसमें कोई भी बोलीदाता इन पार्किंगों को खरीदने के लिए बोली लगा सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम ने इसके लिए खुली बोली आमंत्रित की है। नीलामी से पहले नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाता को सिक्योरिटी का पैसा नगर निगम के पास जमा करवाना होगा। नीलामी में पार्किंग न मिलने वाले बोलीदाता का यह पैसा वापस कर दिया जाता है।
नगर निगम ने पुरानी सब्जी मंडी(टैंपों स्टैंड) पुराना बस अड्डा(टैक्सी स्टैंट) व डाकखाना पालमपुर कार्यालय के सामने वाली पार्किग की बोली रखी है, जिसमें पुरानी सब्जी मंडी और पुराने बस स्टैंड पार्किग की नीलामी 26 मार्च को होगी, जबकि डाकखाना कार्यालय के सामने वाली पार्किग की नीलामी 24 मार्च को होगी। इसमें पुरानी सब्जी मंडी व पुराने बस स्टैंड के नीलामी के लिए बोलीदाता को नीलामी से पहले बीस हजार तो डाकखाना के सामने वाली पार्किंग के लिए पच्चीस हजार बतौर सिक्योरिटी नगर निगम के पास नीलामी से पहले जमा करवाना होगा।
विज्ञापन


नगर निगम पालमपुर अपनी तीन पार्किंग की नीलामी कर रहा है। इसमें पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड और डाकखाना कार्यालय के सामने वाली पार्किंग की नीलामी होगी। यह नीलामी 24 और 26 मार्च को होगी। नगर निगम की ओर से रखी गई इस खुली बोली में कोई भी बोलीदाता भाग ले सकता है।
विज्ञापन

-डाॅ. आशीष शर्मा, आयुक्त नगर निगम, पालमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें