फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम धर्मशाला आज पेश करेगा 155 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के भाजपा समर्थित मेयर ओंकार नैहरिया अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। वहीं, धर्मशाला नगर निगम का छठा वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। इस बार मेयर ओंकार नैहरिया 155 करोड़ रुपये का बजट पढ़ेंगे। यह बजट पिछले दो सालों में 12 करोड़ रुपये बढ़ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के हर वार्ड में विकास के लिए 60-60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा इस बजट में विकास में जन सहभागिता योजना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान रखा जाएगा। इससे शहर में दिहाड़ी लगाने वाले लोगों के पैसे लेने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा भी कई विभिन्न योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पार्किंग, सड़कों और पुलियों की मरम्मत आदि पर पैसे खर्च किए जाएंगे। उधर, नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया ने कहा कि शुक्रवार को एमसी का छठा और उनके कार्यकाल का वह पहला वार्षिक बजट पेश करेंगे। सुबह 11 बजे के करीब बजट पेश किया जाएगा। इसमें मेयर, डिप्टी मेयर, आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और सभी पार्षद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें