फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छह माह में ही लीक हुआ मूंदला का ओवरहेड टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। मूंदला पंचायत में जल शक्ति विभाग की लापरवाही एक बार फिर चर्चा में है। पंचायत के वार्ड नंबर-1 में करीब 37 लाख रुपये की लागत से बना ओवरहेड टैंक महज छह माह में ही लीक होने लगा है। 1.80 लाख लीटर क्षमता वाला यह टैंक अब ग्रामीणों की परेशानी का कारण बन गया है। तीन जगह से हो रहे रिसाव के कारण रोजाना सैकड़ों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है, जिससे जल संरक्षण के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। टैंक के पास स्थित मंदिर और घरों तक रिसता पानी पहुंचने लगा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

पंचायत के पूर्व प्रधान पवन कुमार ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरती है, तभी इतनी जल्दी टैंक लीक हो गया। गांव के युवा पंकज, सुमित और सुमना देवी ने विभाग से टैंक की तुरंत मरम्मत की मांग की है। सुमना देवी का कहना है कि जब तक टैंक की मरम्मत नहीं होती, इसमें पानी नहीं भरा जाना चाहिए। हर दिन पानी की बर्बादी देखना दुखद है। ग्रामीणों ने विभाग से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
विज्ञापन

मुंदला में टैंक लीकेज की जानकारी मिली है। विभाग के अधिकारी को रिपोर्ट बनाने को कह दिया है। एक सप्ताह में टैंक की लीकेज को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
- अभिषेक भाटिया, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, नगरोटा बगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें