फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की शांत वादियों में बढ़ रहे अपराध : नैंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल कानून व्यवस्था की चरमराहट से जूझ रही है। बढ़ते अपराध ये दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसा शांत प्रदेश आज असुरक्षा के वातावरण में घिरता जा रहा है। चाहे वह अपहरण की घटनाएं हों, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले हों या फिर ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों की घटनाओं में निरंतर वृद्धि, प्रदेश के लिए चिंता का संकेत हैं। उन्होंने कहा कि चंबा के चुराह में एक विधायक और युवती के बीच हुए विवाद ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें