फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हेरोइन सहित पकड़े मां और दो बेटे भेजे जेल

Wed, 24 Sep 2025 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत भदरोआ में 22.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ आरोपी बचनी देवी और उसके दोनों बेटे लवजीत उर्फ लब्बा और करण को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अब उनसे कड़ी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने 21 सितंबर को उनके घर से चिट्टा, 4.70 लाख रुपये नकद, 101.7 ग्राम सोने के आभूषण, 487 ग्राम चांदी के आभूषण और एक डिजिटल वेइंग मशीन बरामद की थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड मिला था। मंगलवार को उन्हें फिर से न्यायालय में पेश किया गया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें