फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की रैली में युवाओं से अधिक बुजुर्ग दिखे : डिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। हिमकोफेड के चेयरमैन बिक्रम शर्मा डिकी ने भाजपा की युवा आक्रोश रैली पर निशाना साधते हुए इसे वयोवृद्ध रैली करार दिया। उन्होंने कहा कि रैली में युवाओं से अधिक बुजुर्ग नजर आए, जो भाजपा के प्रति युवाओं की नाराजगी दर्शाता है।
विज्ञापन

डिकी ने सांसद अनुराग ठाकुर से जसवां-परागपुर क्षेत्र को दी गई सौगातों का हिसाब मांगते हुए कहा कि क्षेत्र में न तो विश्वविद्यालय स्थापित हुआ और न ही केंद्रीय विद्यालय। उन्होंने विधायक बिक्रम सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परागपुर को तहसील का दर्जा मिलने पर जश्न तो मनाया गया, लेकिन जनता अब विकास कार्यों का हिसाब मांग रही है।
डिकी ने दावा किया कि परागपुर में प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार कांग्रेस सरकारों की देन है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि युवा अब रोजगार, शिक्षा और विकास के मुद्दों पर जवाब चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें