फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 4,399 दिन विकास और सुशासन की यात्रा : परमार

Sun, 14 Jun 2026 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विधाक विपिन सिंह परमार के साथ पालमपुर के भाजपा सम​र्थित पार्षद। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 4,399 दिन केवल एक सरकार का कार्यकाल नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास, विकास और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा है। वर्ष 2014 से पहले देश जहां भ्रष्टाचार और नीतिगत अस्थिरता से जूझ रहा था, वहीं आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में शुमार होकर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का मिशन बनाया है। इससे पहले नगर निगम पालमपुर में जीत कर आए भाजपा समर्थित चार पार्षदों ने विपिन परमार से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए संख्या बल अधिक होना मायने नहीं रखता, बल्कि समाज के प्रति सच्चा समर्पण होना जरूरी है। इस मौके पर पार्षद ललित शर्मा, मोनिका शर्मा, किरण धीमान व मीनू देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें