फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मॉडर्न स्कूल जंदपुर रहा अव्वल

Sun, 20 Sep 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रावमा स्कूल पपरोला में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस के विजेताओं को सम्मानित करते डीएसपी संदीप शर
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम घोषित होने के साथ संपन्न हो गई। समापन समारोह में डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया। दो दिवसीय आयोजन में 40 विद्यालयों के 266 विद्यार्थियों ने 40 शिक्षकों और 18 रिसोर्स पर्सन के मार्गदर्शन में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणामों में वरिष्ठ माध्यमिक प्रश्नोत्तरी वर्ग में मॉडर्न पब्लिक स्कूल जंदपुर ने प्रथम स्थान झटका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देओल ने द्वितीय और ब्रेन वर्ल्ड पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बैजनाथ ने तृतीय स्थान हासिल किया। इनोवेशन साइंस मॉडल प्रतियोगिता में भी मॉडर्न पब्लिक स्कूल जंदपुर अव्वल रहा।
गतिविधि (एक्टिविटी) आधारित मुकाबलों में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग से देओल स्कूल की भावना पहले, चढ़ियार के गोदांशु दूसरे और संसाल के शुभम तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर एक्टिविटी में मेजबान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला की आरुषि ने प्रथम, कृष्णा नगर के शिवम ने द्वितीय और बैजनाथ के हर्षित चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, जूनियर एक्टिविटी में चढ़ियार के लक्ष्य प्रथम, मॉडर्न पब्लिक स्कूल जंदपुर की मानवी द्वितीय और लानोड के अल्हरव तृतीय रहे। मैथमेटिक्स ओलंपियाड में संसाल के आयुष ने पहला, पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला के मानव शर्मा ने दूसरा तथा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य शुभकरण ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समापन सत्र का आगाज किया। रसायन विज्ञान प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक अजय पाल ने विज्ञान कांग्रेस की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि छात्राओं ने सरस्वती वंदना, वंदे मातरम और स्वागत गीत के साथ मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें