फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा जिला में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता

Tue, 11 Jun 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल
विज्ञापन
धर्मशाला। देहरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के साथ ही जिला कांगड़ा में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि राजपत्रित अनुसूची 14 जून, 2024 को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 जून होगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 24 जून को होगी तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव 10 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे जबकि 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी। 15 जुलाई, 2024 से पूर्व चुनाव पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां गठित की जाएंगी। व्यय निगरानी दल भी चुनाव व्यय पर कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 84,491 है, जिनमें 42,000 पुरुष और 42,491 महिला मतदाता शामिल हैं। देहरा विस क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 100 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और हितधारकों से निष्पक्ष और शांतिमय चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश और निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें