फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक संजय रतन बोले, मरीजों को अस्पताल में ही मिलें सभी दवाइयां :ः संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में शनिवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समिति के समक्ष करीब 35 लाख रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से नियुक्त सात सफाई कर्मचारियों को न्यायालय के निर्देशों के अनुसार बकाया मानदेय जारी करने का निर्णय लिया गया। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति ठेकेदार के माध्यम से करने पर भी विचार करने की बात कही गई। समिति ने अस्पताल में विभिन्न जांचों के शुल्क में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया गया। साथ ही पुलिस की ओर से एमएलसी के लिए लाए जाने वाले मामलों में एमएलसी की प्रति लेने पर 100 रुपये शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अस्पताल की खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को शीघ्र ठीक करवाने तथा नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने का भी निर्णय लिया गया। विधायक संजय रतन ने अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों के सामने आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां ही लिखी जाएं, ताकि गरीब परिवारों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई, बिजली और पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा मरीजों के साथ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें