फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक भवानी ने विकास कार्यों का लिया फीडबैक

Sat, 09 Aug 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर में विधायक भवानी पठानिया ने भू सरंक्षण अधिकारी के कार्यालय में कृषि विभाग, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) परियोजना व भू सरंक्षण विभागों के अधिकारियों की बैठक की। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों से फीडबैक लेेते हुए सरकार की योजनाओं को गांव-गांव जा कर लोगों तक पहुंचाने के आदेश दिए। उन्होंने सख्त लहजे से अधिकारियों को कहा है कि हर गरीब व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए ।
विज्ञापन

भवानी पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती में अच्छा कार्य कर रहा है। देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उठाए गए बड़े कदमों के लिए हिमाचल प्रदेश की तारीफ की है। नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित ‘मंथन बैठक’ में देशभर के राज्यों से सहकारिता मंत्रियों को बुलाया गया था। केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें