फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ध्वजारोहण और छत्र पूजन के साथ आज होगा गुग्गा नवमीं मेलों का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के प्राचीन श्री गुग्गा छतरी मंदिर सलोह में शनिवार से ध्वजारोहण और छत्र पूजन के साथ मेलों का आगाज होगा। सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक विशेष पूजा-अर्चना के बाद गुग्गा नवमीं मेले शुरू होंगे। लगभग 10 दिन तक चलने वाले इन मेलों में सुलह हलके के साथ-साथ अन्य इलाकों से हर वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है तथा इस बार सलोह निवासी राकेश शर्मा द्वारा मंदिर परिसर को सजाया गया है। मंदिर के सहायक पुजारी अक्षय कुमार ने बताया कि मेलों के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी ने रहने तथा खाने पीने के पुख्ता प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मंदिर के सराय भवनों में रात्रि ठहराव कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके खाने के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को बाबा जी की पहली फेरी सलोह, अरला तथा कथियाड़ा होकर निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें