फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

Wed, 14 May 2025 08:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत मच्छोट पंचायत के गांव जखबड़ के लापता युवक का शव सड़ी-गली हालत में पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक की पहचान 26 वर्षीय निखिल पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान हरपाल सिंह के अनुसार निखिल दो मई से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना फतेहपुर में दर्ज करवाई गई थी। गांव के कुछ निवासियों ने निखिल का शव जंगल में एक जामुन के पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने तत्परता से इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि मृतक जीप चालक था। मृतक की मौत के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना फतेहपुर के प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें