फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुमशुदा युवती को मंडी से बरामद

Fri, 08 May 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा ने गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और सुरक्षित पुनर्वास के लिए गठित विशेष इकाई प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर एंड मिसिंग पर्सन (घोषित अपराधी/भगौड़ा और लापता व्यक्ति) ने सफलता हासिल की है। टीम ने पिछले माह लापता हुई एक युवती को जिला मंडी से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती के माता-पिता ने पुलिस थाना देहरा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीएस अधिकारी शुमायला चौधरी के नेतृत्व में कार्यरत स्पेशल टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, गुप्त सूचनाओं के संग्रह और विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर युवती की इच्छा और सहमति के अनुसार उसे उसके वैधानिक संरक्षक के सुपुर्द कर दिया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला या व्यक्ति के संबंध में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या किसी गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी परिवार को फिर से खुशियां लौटाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें