ज्वालामुखी/खुंडियां (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत वीरवार को एक नाबालिग लापता हो गई। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी बुधवार सुबह सिलाई का कार्य करने रोजाना की तरह घर से गई थी और शाम तक वापस घर नहीं आई। बेटी की तलाश परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला।
लड़की का फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला थाना में दर्ज किया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी रंजीत परमार ने की है और कहा है कि मामले की जांच जारी है।