फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बड़ोह में खुलेंगे लघु सचिवालय और पुलिस थाना, सेराथाना स्वास्थ्य केंद्र होगा स्तरोन्नत

Tue, 28 Jul 2026 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में मॉडल पुलिस स्टेशन, ओल्ड एज होम और ऑडिटोरियम का शिलान्यास करते सीएम सुक्खू। -स
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नगरोटा बगवां और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास रखे।मुख्यमंत्री ने बड़ोह में मिनी सचिवालय खोलने, बड़ोह पुलिस चौकी को थाना बनाने और सेराथाना पीएचसी को स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र में 26.83 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें 8.56 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मॉडल पुलिस स्टेशन एवं पुलिस आवास, 9.62 करोड़ रुपये का ओल्ड एज होम तथा 8.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला ऑडिटोरियम शामिल है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रही और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी गई। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को अपने संसाधनों से उदार राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और देश का अग्रणी राज्य बनाना है। व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार नीतिगत निर्णय ले रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना है, ताकि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक विकास का लाभ प्राप्त कर सके और आने वाले वर्षों में हिमाचल देश के सबसे समृद्ध एवं खुशहाल राज्यों में अपनी पहचान स्थापित करे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व. जीएस बाली को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि नगरोटा बगवां के सर्वांगीण विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि विधायक एवं एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आरएस बाली अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर तत्पर हैं।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी, खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न, विधायक मलेंदर राजन तथा एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें