फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मिल्कीयत ने जीती पुराना कांगड़ा की बड़ी माली

Wed, 15 Apr 2026 09:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पुराना कांगडा में रलि मेले में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते अजय वर्मा। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कांगड़ा। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने पुराना कांगड़ा में आयोजित दंगल में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। उन्होंने मेला कमेटी को 11 हजार रुपये की राशि दी। छोटी माली कच्छियारी के काका पहलवान ने पठानकोट के संदीप को हराकर जीती। बड़ी माली मिल्कीयत अजनाला ने जुम्मा शहकोट को हराकर जीती। कालू ने कमेंट्री की। इस मौके पर जिला कांगड़ा कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष नीशू मोंगरा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, समेला की प्रधान सुदर्शना देवी, नंद लाल, सुरेश धीमान, मेला कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, एक महीने से कांगड़ा जनपद में आयोजित हो रहा रली पर्व बुधवार को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। पुराना कांगड़ा के बज्रेश्वरी घाट में आयोजित मेले के दौरान लगभग एक दर्जन रलियां बनेर खड्ड में विसर्जित की गईं। पौराणिक मान्यता के अनुसार अविवाहित लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए एक महीने तक सुबह-शाम रली (शिव शंकर और माता पार्वती) की पूजा करती हैं। संवाद

पुराना कांगडा में रलि मेले में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते अजय वर्मा। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें