लोहारपुरा पंचायत के गाँव देव भराड़ी में आयोजित छिंज मेले में सांसद और विधायक को सम्मानित करते आ
जसूर/कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र की लोहारपुरा पंचायत के देव भराड़ी गांव में आयोजित पारंपरिक छिंज मेले में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज विशेष अतिथि व नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। मेले में क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह उल्लेखनीय रहा। इस दौरान अखाड़े के विकास के लिए डॉ. राजीव भारद्वाज ने सांसद निधि से पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। सांसद ने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं। संवाद
लोहारपुरा पंचायत के गाँव देव भराड़ी में आयोजित छिंज मेले में सांसद और विधायक को सम्मानित करते आ