फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: साइकिलिंग से दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
धर्मशाला में साई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित साइकिल रैली
विज्ञापन
धर्मशाला। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) धर्मशाला में रविवार को विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर ''संडे ऑन साइकिल'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों, एनडीआरएफ टीम और माय भारत वालंटियर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर फिट इंडिया मूवमेंट का संदेश दिया। कार्यक्रम में साई एनसीओई धर्मशाला के प्रभारी जेपी शाहनी ने विश्व साइकिलिंग दिवस और फिट इंडिया अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. ललिता शर्मा ने युवाओं को नियमित व्यायाम और साइकिलिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि डॉ. हरीश चंद्र शर्मा, डॉ. कुशल कटोच और पीईएफआई से एके धीमान ने भी स्वास्थ्य को लेकर विचार साझा किए।
इसके बाद संडे ऑन साइकिलिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स धर्मशाला से वॉर मेमोरियल तक निकाली गई और वापस परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जिन प्रतिभागियों ने साइकिलिंग में भाग नहीं लिया उनके लिए योग और स्किपिंग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

धर्मशाला में साई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित साइकिल रैली

धर्मशाला में साई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें