फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक के विरोध में निकाली रोष रैली

Sun, 07 Jun 2026 08:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर रैली निकालते यूथ कांग्रेस पदा​धिकारी। स्रोत : यूथ कांग्रेस
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। नीट पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस जवाली ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष सुनील विक्कू भारद्वाज की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह जवाली से कैहरियां चौक तक रोष रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस सचिव ज्योतिष और प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील ने कहा कि युवा कड़ी मेहनत करेगा तो भविष्य बनेगा, लेकिन पेपर लीक होते रहे तो देश का भविष्य डूब जाएगा। युवाओं ने महंगी कोचिंग लेकर परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक ने उनके सपने चकनाचूर कर दिए। राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष और प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ कर रही है। नीट धांधली से लाखों युवाओं के रोजगार का सपना टूट गया है। यूथ कांग्रेस ने इस लापरवाही के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तुरंत इस्तीफे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें