अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 350 मेधावियों को किया सम्मानित
हमीरपुर महाविद्यालय में हुआ अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
सही विकल्प चुनने के लिए जिंदगी में गाइडेंस बेहद जरूरी : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 350 मेधावियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में मेडल ओर प्रशस्ति पत्र पाकर होनहारों के चेहरे खिल गए।
अमर उजाला एवं चाणक्य दि गुरु एकेडमी हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में डीसी हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ बतौर मुख्यातिथि, जबकि पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती और हमीरपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में इस वर्ष के दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विद्यार्थी सुबह 8:45 बजे ही समारोह स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे तक विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हुई। मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों ने 350 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि गंधर्वा राठौड़ ने कहा कॅरिअर में मार्गदर्शन बेहद जरूरी है।
यह मार्गदर्शन आपके जिंदगी की दिशा तय करता है। दसवीं के बाद कौन सा विकल्प चुनना है, यह आपकी जिंदगी के सफर को तय करता है। बारहवीं के बाद जब उच्च शिक्षा का सफर शुरू होता है, तो उस वक्त भी मार्गदर्शन बेहद अहम होता है। पढ़ाई के साथ सही विकल्प को चुनना भी बेहद अहम है।
समारोह में आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी बाकनांघाट और आकाश मेडिकल एंड आईआईटी इंस्टीट्यूट, मिनर्वा स्टडी सेंटर घुमारवीं, एपीसी एकेडमी घुमारवीं, आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी, डॉ. एएस ठाकुर मेमोरियल हॉस्टिपल हमीरपुर और क्वांटम वर्ल्ड स्कूल कूल्लू सह प्रयोजक रहे।
कोट्स
समारोह में सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाते हैं। समारोह में आगे बढ़ने की प्ररेणा मिली है।
-काशी शर्मा, आर्यन पब्लिक स्कूल, भोटा
पढ़ाई में बेहतर करने पर सम्मान मिला है, लेकिन कार्यक्रम में हिस्सा लेने और सम्मान प्राप्त करने से उन्हें और बेहतर करने का हौसला मिला है।
-अंशिका शर्मा, आदर्श पब्लिक स्कूल, हमीरपुर
समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों के विचार सुनने का मौका मिला है। अधिकारियों ने प्ररेणात्मक विचार सांझा किए, जो कि भविष्य में आगे बढ़ने के लिए सीख हैं।
-दृष्टि ठाकुर, आदर्श पब्लिक स्कूल, हमीरपुर
विभिन्न विद्यार्थियों के साथ सम्मान पाने का मौका मिला। अधिकारियों के समारोह में हिस्सा लेने से जिंदगी में बेहतर करने और देश सेवा में योगदान देने की प्ररेणा मिली। -आदित्य ठाकुर, लिटिज एंजल्स पब्लिक स्कूल, मैहरे
आदित्य ठाकुर, लिटिज एंजल्स पब्लिक स्कूल मैहरे।- फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।
आदित्य ठाकुर, लिटिज एंजल्स पब्लिक स्कूल मैहरे।- फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।
आदित्य ठाकुर, लिटिज एंजल्स पब्लिक स्कूल मैहरे।- फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।
आदित्य ठाकुर, लिटिज एंजल्स पब्लिक स्कूल मैहरे।- फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।
आदित्य ठाकुर, लिटिज एंजल्स पब्लिक स्कूल मैहरे।- फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।