फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम संकल्प गौतम ने की। बैठक में पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर पंचायत, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में मनाया जाएगा। इसमें ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होंगे। एसडीएम ने बताया पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस दौरान पुलिस, एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। संकल्प गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। एसडीएम ने आम जनता, युवाओं एवं विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें