फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ मेले: इसी सप्ताह होगी मंदिर न्यासियों और विभागों की बैठक

Mon, 13 Jul 2026 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर का पवित्र शिव लिंग। संवाद
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में सावन माह के सोमवार के मेलों के संबंध में मंदिर न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि मंदिर न्यास की सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों और ट्रस्ट के सदस्यों की उपस्थिति में इसी सप्ताह समीक्षा बैठक होगी।
विज्ञापन

20 जुलाई को पहला और 10 अगस्त को अंतिम सोमवार का मेला होगा। इस बार सावन माह में चार सोमवार के मेलों का आयोजन होगा। प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालु जलहरी के माध्यम से पूरा दिन पवित्र शिवलिंग पर जल अर्पित कर सकेंगे। चारों सोमवार को पुजारियों के अतिरिक्त किसी भी श्रद्धालु को गर्भ गृह में जाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर न्यास के तहत डाकघर के समीप लगने वाले स्टालों की बिक्री अगले तीन दिन में शुरू हो जाएगी। व्यापारी 10 अगस्त तक ही स्टॉल लगा सकेंगे। बिनवा खड्ड के किनारे स्थित खीर गंगा घाट में स्नान के लिए न्यास उचित प्रबंध करेगा।
प्रत्येक सोमवार को मंदिर फूलों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं को बारिश से बचाव के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगेगा। मंदिर के बाहर सुबह और दोपहर को भंडारे का आयोजन होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर का पवित्र शिव लिंग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें