फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मौल खड्ड को बचाने के लिए किया अनशन

Mon, 13 Jul 2026 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मोल खड्ड बचाओ अभियान के तहत सन्हूं व भट्ठेहड़ के ग्रामीण बीडीसी सदस्य  व पंचायत प्रधान के माध्य
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्हूं में मौल खड्ड बचाओ अभियान के तहत रविवार को एक दिवसीय शांतिपूर्ण अनशन किया गया। अभियान के दौरान मौल खड्ड संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों की सुरक्षा और पर्यावरणीय प्रभावों के वैज्ञानिक अध्ययन की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे संजय सिंह राणा और कुलविंद्र डढवाल क्रमिक अनशन पर बैठे। बाद में ग्रामवासियों ने अभियान की मांगों से संबंधित ज्ञापन पंचायत प्रधान सुनीता कुमारी, भ्रांता बीडीसी सदस्य अमित कुमार और थुरल खास बीडीसी सदस्य मीनू परिहार को सौंपा। ज्ञापन में भूजल स्तर में गिरावट, भूमि कटाव और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाजसेवी बच्चन सिंह राणा ने मौल खड्ड की पूजा-अर्चना की। समापन पर उन्होंने संजय सिंह राणा और कुलविंद्र डढवाल को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। अभियानकर्ताओं ने कहा कि जनहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए आंदोलन आगे भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें