फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रक्कड़ में खुले में पड़ा मिला मेडिकल वेस्ट

Fri, 09 Oct 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रक्कड़ में पुराने पीएचसी भवन के पीछे खुला में फैंका मेडिकल वेस्ट की जांच करते हुए टीम। जागरूक प
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। रक्कड़ बाजार में करीब 13 साल पहले नए भवन में स्थानांतरित हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के पुराने भवन के पीछे भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा मिला है। यहां सरकारी सप्लाई के हजारों इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, ग्लूकोज की बोतलें और अन्य स्वास्थ्य सामग्री बिखरी पड़ी है। इससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष और चिंता है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि पीएचसी के शिफ्ट होने के बाद इस पुराने भवन में कुछ समय पुलिस थाना और फिर सीएसडी कैंटीन भी चलती रही। इसके बावजूद इतने वर्षों तक किसी का ध्यान इस गंभीर खतरे की ओर नहीं गया।
स्थानीय निवासी अश्विनी, सुरेश, सुभाष और मनोरंजन ने बताया कि निस्तारण के लिए गड्ढा बना होने के बावजूद कचरा खुले में ही फेंका गया। पहले यह सामग्री बोरियों में झाड़ियों के बीच छिपी थी। अब बरसात में बोरियां गलने से पूरा कचरा बाहर बिखर गया है। पास ही श्री नरसिंह भगवान का प्राचीन मंदिर है। वहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। खुले में बिखरी सीरिंज से राहगीरों, बच्चों और लावारिस पशुओं को संक्रमण का भारी खतरा बना हुआ है। लोगों ने इसे तुरंत हटाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

-
मेडिकल ऑफिसर रक्कड़ को मामले की सूचना दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की सामग्री होने की पुष्टि होने पर उसे मौके से उठा लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- डॉ. राजिंद्र पाल, देहरा बीएमओ

बीएमओ व स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि पीएचसी के पुराने भवन के पीछे मेडिकल वेस्ट पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर इसकी जांच करेगी और विभाग से संबंधित सामग्री होने पर कार्रवाई करते हुए उसे वहां से उठा लिया जाएगा। -डॉ. गरिमा, मेडिकल ऑफिसर, सीएचसी रक्कड़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें