फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

Sun, 21 Feb 2016 11:50 PM IST
सतीश वालिया धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जिला कांगड़ा में दवा स्टोरों में छापेमारी की। दवाइयों के सैंपल भरे गए। जिलेभर में चली कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर ने करीब 81 दवाइयों के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर को दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। खबर की पुष्टि ड्रग इंस्पेक्टर अशीष रैणा ने की।
सैंपल फेल होने पर मेडिकल स्टोर मालिकों पर कार्रवाई हो सकती है। इन दिनों ड्रग इंस्पेक्टर को दवाओं की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। इसके अलावा मेडिकल स्टोरों में शेड्यूल एच के तहत नारकोटिक्स दवाइयों का रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायतें हैं कि स्टोर मालिक दवाइयों का पूरा रिकॉर्ड मेंटेन नहीं कर रहे हैं। रविवार को मेडिकल स्टोरों में ड्रग इंस्पेक्टरों के अचानक आने से हड़कंप मच गया था। मेडिकल स्टोरों में अलग-अलग दवाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इसके अलावा नशे के कैप्सूल और प्रतिबंधित दवाइयों को लेकर भी कुछेक मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की गई है, मगर कुछ हाथ नहीं लगा है।

 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मार्केट में मापदंडों को पूरा करने वाली दवाइयां ही बिकेंगी। छापेमारी के दौरान कोई सैंपल फेल होता है तो स्टोर मालिक के खिलाफ ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
...
कांगड़ा में 81 दवाइयों के सैंपल भरे : रैणा  
ड्रग इंस्पेक्टर अशीष रैणा ने कहा कि कांगड़ा जिले से 81 अलग-अलग दवाइयों के सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों को पूरा करने वाली दवाइयां ही मेडिकल स्टोरों में बेचने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

...
एक मेडिकल स्टोर का रद्द हुआ है लाइसेंस
जसूर में भी दवा स्टोर में शेड्यूल एच के तहत नारकोटिक्स दवाइयों का पूरा रिकार्ड और ब्योरा न देने पर लाइसेंस रद्द किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने रिकार्ड कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा था मगर केमिस्ट ने रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें